
निक्की संग शादी की फोटो, पुलिस की गिरफ्त में कॉन्स्टेबल भाई और पिता... यूं उठा साहिल के झूठ से पर्दा
AajTak
निक्की यादव मर्डर केस में अब तक कई हैरान कर देने वाले खुलासे हो चुके हैं. उसकी हत्या अकेले साहिल ने नहीं की थी बल्कि उसके परिवार के लोग और दोस्त भी शामिल थे. हत्या करने के बाद साहिल सजधज कर दूसरी लड़की से शादी करने भी पहुंच गया. इस बारात में वो लोग भी थे, जो निक्की की हत्या के आरोपी हैं.
निक्की यादव मर्डर केस में एक-एक हत्यारोपी लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत की साजिशों का खुलासा और झूठ से पर्दा उठ रहा है. उसने इस वारदात में शामिल अपनों को बचाने के लिए कई झूठ बोले और कहानियां गढ़ीं, लेकिन सफल नहीं हो सका. पुलिस ने उसके पिता वीरेंद्र सिंह, दो कजिन आशीष और नवीन के अलावा दो दोस्त अमर, लोकेश को भी अरेस्ट कर लिया है. नवीन उसकी मौसी का लड़का है, जो कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है. संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में अभी कई और ऐसी बातें सामने आ सकती हैं, जिन पर साहिल ने पर्दा डाल रखा है.
वहीं, बेटी की हत्या के मामले में उसकी मां सुनीता यादव का कहना है कि हम चाहते हैं कि बेटी के साथ गलत करने वाले को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि दूसरी लड़कियों का भविष्य सुरक्षित रहे. हम सरकार से ऐसी सजा की मांग करते हैं कि जो सबक बने. हमारी मांग है कि उसे (साहिल और हत्याकांड में शामिल) फांसी हो.
उधर, पुलिस दिल्ली के उन सभी रूट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां से साहिल निक्की के शव को कार में बैठाकर लेकर गया था. पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें साहिल की कार दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस को निक्की और साहिल की शादी का सर्टिफिकेट भी मिला है, जिसके मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में साहिल और निक्की ने शादी की थी.
दोनों ने अक्टूबर, 2020 में सात फेरे लिए थे. साहिल द्वारा पुलिस पूछताछ में शादी की बात कबूलने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की. इसमें पता चला है कि शादी में एक दोस्त ने गवाही भी दी थी. पुजारी ने ये भी बताया कि ये दोनों (निक्की और साहिल) साल 2020 में आए थे. दोनों बहुत खुश थे. यकीन नहीं होता कि ऐसा हुआ है. पुलिस ने हमारा बयान लिया है और हमने शादी से जुड़े दस्तावेज सौंप दिए हैं.
पुलिस की पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया है कि दिसंबर 2022 में उसके परिजन उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहे थे. इसके बाद उसने शादी के लिए हां कर दी थी. 9 फरवरी को उसकी सगाई और 10 फरवरी को शादी थी. जब शादी की बात निक्की को पता चली, तो दोनों में झगड़ा हुआ. निक्की ने साहिल पर शादी तोड़ने का दवाब भी डाला. इसके बाद दोनों ने शादी से पहले भागकर गोवा जाने का फैसला किया. निक्की ने तो टिकट भी बुक करा ली थीं. दोनों ने एक साथ सुसाइड के बारे में भी सोचा, लेकिन साहिल गहलोत गोवा जाने से पीछे हट गया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








