
निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अक्टूबर 2020 में ही उसने साहिल से कर ली थी शादी!
AajTak
दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो साहिल गहलोत और निक्की यादव की शादी अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में हो चुकी थी. साहिल का परिवार उनकी शादी से नाखुश था. इस शादी से नाखुश साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी.
निक्की यादव हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो इस मामले के मुख्य आरोपी साहिल और निक्की की शादी अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में हो चुकी थी. साहिल का परिवार उनकी शादी से नाखुश था. बता दें कि अब तक इस मामले में कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.
इस शादी से नाखुश साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी कहीं और तय की और लड़की के परिवार से यह छुपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी. यानी कि साहिल के परिवार को निक्की से शादी के बारे में जानकारी थी.
पुलिस को मिले शादी से जुड़े सर्टिफिकेट
सूत्रों के मुताबिक साहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 मे नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. दिल्ली पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं.
साहिल के पिता और दो भाईयों को किया अरेस्ट
सूत्रों की मानें तो साहिल के साथ हत्या की साजिश रचने में उसके परिवार के लोग और दोस्त भी शामिल थे. क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले आरोपियों से पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. क्राइम ब्रांच ने पिता विरेन्द्र और दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








