
निक्की मर्डर केस: आरोपी पति का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी, पुलिस कस्टडी से भागने की कर रहा था कोशिश
AajTak
ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाले पति विपिन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. बताया जाता है कि आरोपी विपिन पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था.
ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जलाकर मारने वाले पति विपिन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी है. बताया जाता है कि वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने पीछा किया लेकिन विपिन रुका नहीं. जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जो विपिन के पैर में लग गई. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर को पुलिस टीम आरोपी को थिनर की बोटल जहां से खरीदी थी, वो बरामद करने के लिए लेकर जा रही थी. तभी विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई और गोली उसके पैर में लग गई.
यह भी पढ़ें: 'पिता की नई मर्सिडीज पर थी विपिन की नजर...', ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए जलाकर मार दी गई निक्की के भाई का दर्द
एनकाउंटर के बाद निक्की के पिता ने आज तक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सही किया, जो अपराधी होता है वो भागने की कोशिश करता ही है. विपिन भी अपराधी है. हमारी गुजारिश है कि पुलिस बाकियों को भी पकड़े और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे.
मुझे पछतावा नहीं, मैंने उसे नहीं मारा: विपिन
दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन का भी बयान आया है. विपिन ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैंने उसे नहीं मारा है. वह खुद मर गई. पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








