
'निकल जा, जिंदगी में आना मत', Delhi Metro में भिड़ा कपल, एक दूसरे को जड़े थप्पड़
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें मेट्रो में खड़े एक कपल की किसी बात को लेकर बहस हो गई है.लड़की हाथ में लिया थैला उसे मारती है. लड़का कहता है- हाथ कम उठा ले पब्लिक प्लेस है. इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है.
बीते काफी समय से DMRC(डीमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता.इसके अलावा कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. लेकिन ताजा मामला थोड़ा ज्यादा ही अजीब है.
' इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं'
इसमें मेट्रो में खड़े एक कपल की किसी बात को लेकर बहस हो गई है.लड़की हाथ में लिया थैला उसे मारती है. लड़का कहता है- हाथ कम उठा ले पब्लिक प्लेस है ये. फिर वह आगे जाती है तो लड़का कहता है- निकल यहां से तो लड़की वापस आकर फिर उसे थप्पड़ मारती है और कहती है- इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं. इसके बाद लड़का भी उसे थप्पड़ मारता है. फिर लड़की कहती है- देख मैं मम्मी को बताऊंगी, तेरे जैसा लड़का किसी को भी न मिले- मेरी जिंदगी में मत आइयो, निकल जा यहां से. लड़की उसे लगातार मारती जाती है.
'जेंडर इक्वेलिटी की बात क्यों नहीं हो रही'
मेट्रो में ही बैठे किसी शख्स ने ये वीडियो बना लिया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं .कई कह रहा है कि ये तो भाई बहन की तरह लड़ रहे हैं. कोई और कह रहा है कि अब जेंडर इक्वेलिटी की बात क्यों नहीं हो रही जो एक लड़की लड़के पर हाथ उठा रही है. हालांकि,ये वीडियो कब का है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इन दिनों से वायरल हो रहा है.
इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में झगडे़ के कई वीडियो सामने आए हैं. अमूमन ये झगड़े सीट को लेकर होते हैं. इसके अलावा मेट्रो रील्स बनाए जाने को लेकर भी चर्चा में रहती है. लोग मेट्रो के भीतर डांस करते हैं और रील्स बनाते हैं. जिससे अक्सर बाकी यात्रियों को दिक्कत का सामना करते देखा जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








