
ना पुलिस ने बुलाया, ना हिरासत में लिया... फिर पुलिस थाने में धरने पर क्यों बैठे सत्यपाल मलिक?
AajTak
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक थाने में धरने पर बैठ गए. कुछ ही देर में अफवाह फैल गई कि पुलिस ने मलिक को अरेस्ट कर लिया. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि ना तो मलिक को थाने बुलाया गया. ना ही उनकी गिरफ्तारी हुई है. मलिक के समर्थन में हरियाणा से कुछ किसान नेता दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचे थे. वहां बिना इजाजत मीटिंग की जा रही थी.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक शनिवार को दिल्ली पुलिस से बहस के बाद राष्ट्रीय राजधानी के एक थाने में धरने पर बैठ गए. पुलिस बिना अनुमति के मीटिंग करने के आरोप में मलिक के समर्थकों को लेकर थाने पहुंची थी. यहां पीछे से मलिक भी पहुंच गए और कुछ ही देर में गिरफ्तारी की अफवाह फैल गई. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने साफ किया कि मलिक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गिरफ्तारी की बात पूरी तरह से भ्रामक है. पुलिस के अनुसार, मलिक से आरके पुरम इलाके के एक सार्वजनिक पार्क में बिना अनुमति के बैठक आयोजित करने के बाद पूछताछ की गई है.
बताते चलें कि सत्यपाल मलिक को भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से समन मिलने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. पुलिस का कहना है कि मलिक दिल्ली के आरके पुरम के एक पार्क में बिना इजाजत के मीटिंग कर रहे थे, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई. हरियाणा के कुछ किसान नेता सत्यपाल मलिक के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे. यहां उन किसानों के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी. दिल्ली पुलिस ने हिरासत से इनकार किया है. वहीं, कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस के एक्शन की खबर मिलते ही मलिक थाने पहुंच गए और धरना देने की घोषणा कर दी.
दिल्ली पुलिस ने मलिक को हिरासत में नहीं लिया
पुलिस का कहना है कि सत्यपाल मलिक का बेटा और बेटी आरकेपुरम इलाके में रहते हैं. मलिक यहां बड़ी संख्या में लोगों के साथ एक पार्क में मीटिंग कर रहे थे. जब पुलिस ने उनसे पूछा कि सार्वजनिक जगह पर मीटिंग की परमिशन है तो उन्होंने मना कर दिया. इस बीच, दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया और स्पष्ट किया कि सत्यपाल मलिक को हिरासत में नहीं लिया गया है. पुलिस ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हिरासत में लेने के संबंध में सोशल मीडिया हैंडल पर गलत सूचना फैलाई जा रही है, जबकि वह खुद अपने समर्थकों के साथ आरके पुरम थाने पहुंचे थे. उनसे कहा गया है कि वे अपनी मर्जी से वापस जाने के लिए स्वतंत्र हैं. पुलिस ने कहा कि सत्यपाल मलिक अपनी कार से थाने आए थे. पुलिस ने न तो उन्हें बुलाया और ना ही हिरासत में लिया.
दिल्ली पुलिस से बहस के बाद थाने में धरने पर बैठे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, पार्क में कर रहे थे मीटिंग
सीबीआई करेगी सत्यपाल मलिक से पूछताछ

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








