
ना घंटी बजाई, ना दरवाजा खटखटाया, महिला के घर में घुस गया डिलीवरी बॉय!
AajTak
न डोरबेल बजाई और न दरवाजा खटखटाया ...और घर के अंदर फूड डिलीवर करने शख्स आ धमका. महिला ने इस डिलीवरी बॉय की कारस्तानी टिकटॉक पर बयां की है.
एक महिला ने फूड डिलीवरी बॉय की चौंकाने वाली हरकत के बारे में बताया है. महिला का कहना है कि फूड डिलीवरी बॉय ने ना तो उनके घर का दरवाजा खटखटाया, न डोरबेल बजाई, वो मुख्य दरवाजे से सीधे घर के अंदर दाखिल हो गया. फूड डिलीवरी बॉय की हरकत देख महिला भी सन्न रह गई.
एमी नाम की महिला ने यह पूरी कहानी टिकटॉक पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि उबर ईट्स (Uber Eats) का ड्राइवर उनका ऑर्डर लेकर आया था. जिसके बाद वह सीधे घर में दाखिल हो गया.
एमी ने वीडियो में कहा, 'उबर ईट्स को अपने डिलीवरी ड्राइवर्स से बात करनी चाहिए, मैंने ऐप में चेक किया तो पता चला कि वह घर के अंदर आ गया है, इस दौरान मैं ऊपर वाली छत पर थी.'
एमी ने बताया कि ना तो उसने डोरबेल बजाई, ना दरवाजा खटखटाया. वह सीधे घर के अंदर आ गया. महिला ने बताया कि जब डिलीवरी बॉय आया तब उनके घर का दरवाजा खुला था.
जब डिलीवरी बॉय से महिला ने पूछे ये सवाल एमी ने वीडियो में यह भी बताया कि डिलीवरी बॉय जब उनके घर में दाखिल हो गया तो उन्होंने उससे पूछा, 'तुम मेरे घर के अंदर इस तरह कैसे आ गए... घर के अंदर क्या कर रहे हो?' इस पर उसने जबाव दिया और कहा, 'ये रही आपकी डिलीवरी'. इस पर एमी ने उससे कहा कि कम से कम डोरबेल तो बजानी चाहिए थी.
एमी का यह वीडियो कई लाख बार देखा गया है. एमी के पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- हो सकता कि उसने ये सोचा हो कि यह पोर्च है, हमारे साथ भी अमेजन के मामले में ऐसा हो चुका है. तब ड्राइवर अपमानित हुआ था. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप हमेशा अपने दरवाजे बंद रखा करो. वहीं एक यूजर ने इसे काफी आश्चर्यजनक बताया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










