
ना खाना, ना पानी...काशी एक्सप्रेस के एसी कोच में भीड़भाड़ का वीडियो वायरल, रेलवे ने दिया जवाब
AajTak
काशी एक्सप्रेस के एसी कोच में भीड़ और असुविधा से परेशान एक यात्री का ट्वीट वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में यूजर ने ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सफर करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की है, जिस पर रेलवे की प्रतिक्रिया सामने आई है.
एक्स यूजर ने काशी एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों की भीड़ का वीडियो शेयर किया है, जिस पर रेलवे की प्रतिक्रिया सामने आई है. दरअसल, काशी एक्सप्रेस के एसी कोच में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद रेलवे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. हाल ही में ट्रेन में सफर करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रेनों की भयावह स्थिति पर एक वीडियो बनाकर अपलोड किया, जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया गया था. वीडियो में ये साफतौर पर देखा जा सकता है कि बिना टिकट सफर कर रहे लोगों ने सीटों पर कब्जा कर लिया, जिसकी वजह से कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.यूजर ने शेयर किया वीडियो ट्रेन में भीड़भाड़ होना एक आम बात है, लेकिन एसी कोच में ऐसी घटना होना गलत है. इसी तरह की एक घटना में एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट में कथित तौर पर ट्रेन के दूसरे कोच की भीड़भाड़ वाली तस्वीर दिखाई गई थी, जिस पर अब भारतीय रेलवे ने प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय रेलवे ने एक्स पर एक वायरल ट्वीट का जवाब दिया है, जिसमें एक व्यक्ति ने 2nd AC के भीड़भाड़ वाले कोच का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि रेलवे में भीड़ अब भारतीय ट्रेनों के सबसे प्रीमियम कोच तक पहुंच गई है. उसने लिखा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी कृपया एसी के 2 टियर की स्थिति देखिए. ना खाना है, ना पानी है. वॉशरूम आने जाने का रास्ता ब्लॉक है. दरवाजे खुले हैं और वहां छोटे-छोटे बच्चे बैठे हुए हैं. इसलिए एसी भी काम नहीं कर रहा. कृपया कार्रवाई करें. एक्स पर पोस्ट में उसने यह भी बताया कि अब सिर्फ फर्स्ट AC ही खराब होने के लिए बचा है. रेलवे ने दी प्रतिक्रिया हालांकि, भारतीय रेलवे ने भ्रामक पोस्ट को खारिज करने के लिए एक्स का सहारा लिया और कोच का एक ताजा वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि कोच में कोई भीड़भाड़ नहीं है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







