
नासिक में CBI का बड़ा एक्शन, नकली बीमा पॉलिसी बनाकर विदेशियों को ठगने वालों को किया गिरफ्तार
AajTak
नासिक में सीबीआई ने स्वगन बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के दो अवैध कॉल सेंटर्स पर छापेमारी की, जहां करीब 60 लोग विदेशी नागरिकों, खासकर ब्रिटेन के लोगों को बीमा एजेंट या सरकारी अधिकारी बनकर धोखा दे रहे थे. छापेमारी में कंप्यूटर, मोबाइल, नकद पांच लाख रुपये और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए.
महाराष्ट्र के नासिक में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता मिली है. सीबीआई ने दो अवैध कॉल सेंटर्स पर छापेमारी की. इन कॉल सेंटर्स को स्वगन बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित किया जा रहा था. क़रीब 60 लोग यहां काम करते हैं और बीमा एजेंट बनकर विदेशी नागरिकों को ठगने का काम किया करते थे.
सेंटर्स में काम करने वाले लोग ख़ुद को बीमा एजेंट या सरकारी अधिकारी बताकर विदेश के लोगों से ठगी किया करते थे. ख़ासकर ब्रिटेन के लोगों से ज्यादा ठगी करते थे.
जांच में सामने आया कि ये ठग लोग पीड़ितों से उनके क्रेडिट/डेबिट कार्ट या पैसे लेकर ऐसी पॉलिसियां बेचा करते थे जो वास्तविक में मौजूद ही नहीं हुआ करता था.
कॉल सेंटर्स में ठग तकनीकी तरकीबों का इस्तेमाल कर विदेश कॉल किया करते थे. जैसे वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) और स्पूफ नंबर्स का इस्तेमाल किया करते थे.
यह भी पढ़ें: नासिक: 6 हजार से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और 2200 डेटोनेटर बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार
सीबीआई की छापेमारी के दौरान 8 कंप्यूटर, 8 मोबाइल, पाच लाख नक़द रुपये और फर्जी दस्तावेज बरामद किए. विदेशियों से ठगे गए पैसों को PayPal और बैंकों के ज़रिए इधर-उधर किया जाता था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







