
नासिक: महिला ने पहले अपने दो बच्चों को जहर देकर मारा! फिर अपार्टमेंट की छत से कूदकर की आत्महत्या
AajTak
महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या की जबकि उसके दो बच्चे घर में मृत पाए गए. पुलिस को शक है कि आत्महत्या करने वाली महिला अश्विनी निकुंभ ने आत्महत्या से पहले अपने दो बच्चों को जहर दिया होगा.
महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला ने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाली महिला के दो बच्चे भी उसके घर में मृत पाए गए हैं. मृतक महिला अश्विनी निकुंभ ने आत्महत्या से पहले अपने पति पर दोषारोपण करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया था.
पुलिस को संदेह है कि अपनी आत्महत्या करने से पहले अश्विनी निकुभं ने अपने बच्चों आराध्या (8) और अगस्त्य (2) को जहर दे दिया. मामला बुधवार सुबह का है जब सुबह करीब 7 बजे अश्विनी ने शहर के कोणार्क नगर इलाके में स्थित हरि वंदन अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी. तुरंत ही वहां रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
यह भी पढ़ें: कोटा से 11 दिन पहले लापता छात्रा लुधियाना से मिली, मिसगाइड करने को छोड़ा था सुसाइड नोट
पति पर प्रताड़ित करने का आरोप
मौके पर पहुंची पुलिस जब मृतक महिला के घर पर पहुंची तो उसके दो बच्चे घर में मृत पाए गए. इस दौरान मृतक महिला का पति घर से बाहर था. पुलिस ने कथित तौर पर अश्विनी द्वारा लिखा गया एक नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपने पति स्वप्निल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
सुसाइड से पहले वीडियो किया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








