नासा ने अंतरिक्ष से ली टोक्यो ओलंपिक में लाइटिंग की तस्वीर, आप भी देखें
ABP News
नासा ने बीते दिन जापान की राजधानी टोक्यो की रात के दौरान एक तस्वीर को शेयर किया है. ये शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
नई दिल्ली: NASA ने बीते दिन एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो अब तेजी से वायरल होते दिख रही है. दरअसल, नासा ने टोक्यो की रात के दौरान एक तस्वीर को शेयर किया है. जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के विंटेज पॉइन्ट से ली गई है. इस तस्वीर में ओलंपिक खेलों के चलते टोक्यो बेहद शानदार तरीके से चमकते हुए दिखाई दे रहा है. अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक, इस तस्वीर को आईएसएस पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ली गई है जिसमें शेन किम्ब्रू भी शामिल हैं. बता दें, कोरोना महामारी के चलते एक साल की देरी के बाद जापान में खेल का आयोजन किया गया है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












