
नाश्ते में खाना पसंद है पोहा... यह वीडियो चेंज करवा देगा मेन्यू, देखें Video
AajTak
सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं. कोई हंसी-मजाक वाले होते हैं, तो कुछ खाने पीने को लेकर भी. लेकिन कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर आपका मूड खराब हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों आग की तरह वायरल हो रहा है.
कई लोग बाहर के खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन कई बार हम जो खा रहे होते हैं, वह सही हो इस बात का कोई भरोसा नहीं होता. सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग कितनी भी कोशिश कर लें पर कुछ भी छुपा नहीं सकते हैं. आए दिन इन प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं. ये वीडियो कभी आपको खूब हंसाते हैं, तो कभी रुलाते हैं और कई बार तो कुछ वीडियो आपका मूड एकदम खराब कर देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब चर्चा में है. इसमें देखा जा रहा है कि किस तरह पोहे के पैकेट को पैक किया जा रहा है.
आग की तरह फैल रहा है वीडियो
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा रहा है कि कुछ लोग पैकेट में पोहा को पैक कर रहे हैं, जो चर्चा का विषय नहीं है बल्कि वह जिस तरह से पैक कर रहे हैं, वह सुर्खियों में है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर बहुत सारा पोहा रखा हुआ है और वहीं पर दो लोग बैठे हैं. एक पैकेट में पोहा को डाल रहा है तो दूसरा उसका वजन करके पैक कर रहा है लेकिन यहां पर जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी है वह है सफाई. वहां पर मौजूद लोग खुद पर पोहे पर बैठे हुए हैं और वहीं से उठाकर उसे पैक कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान है और अपने हेल्थ को लेकर चिंता में पड़ गए हैं.
चिंता में यूजर्स
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @byomkesbakshy अकाउंट से पोस्ट किया गया है. पोस्ट शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है कि पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा. वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट भी कर रहे हैं. इसे देख एक यूजर ने लिखा कि कुछ खाने लायक नहीं बचा है. दूसरे यूजर ने लिखा कि हद कर दी इन लोगों ने. वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि पोहे से नहा लिया. वहीं एक यूजर ने FSSAI को टैग करते हुए लिखा कि कुछ तो करो, किस बात की सैलरी लेते हो.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









