
नारायण मूर्ति ने दिल्ली को क्यों बताया अनुशासनहीन शहर?
AajTak
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा कि मैं वास्तव में दिल्ली आने में बहुत असहज महसूस करता हूं, यह एक ऐसा शहर है जहां अनुशासनहीनता सबसे ज्यादा है. उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को इन चीजों को सिखाना चाहिए, सही रास्ते पर चलने की आदत डालने के लिए उनका मार्गदर्शन करना चाहिए.
देश की राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने कहा कि वह दिल्ली आने में असहज महसूस करते हैं. क्योंकि यह एक ऐसा शहर है जहां अनुशासनहीनता सबसे ज्यादा है.
ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के स्थापना दिवस पर बोलते हुए कहा कि मैं वास्तव में दिल्ली आने में बहुत असहज महसूस करता हूं, यह एक ऐसा शहर है जहां अनुशासनहीनता सबसे ज्यादा है. मैं आपको एक उदाहरण देता हूं. मैं कल एयरपोर्ट से आया था. ट्रैफिक सिग्नल रेड था, लेकिन इस दौरान कारें, बाइक और स्कूटर चालक बिना किसी परवाह किए रेड लाइट जंप कर रहे थे. वह नियमों का उल्लंघन कर रहे थे.
नारायण मूर्ति ने कहा कि क्या हम एक या दो मिनट भी इंतजार नहीं कर सकते हैं. क्या आपको लगता है कि पैसा होने पर वे लोग इंतजार करेंगे? बेशक वे इंतजार नहीं करेंगे. इंफोसिस के संस्थापक ने कहा कि हमें अपने बच्चों को इन चीजों को सिखाना चाहिए, सही रास्ते पर चलने की आदत डालने के लिए उनका मार्गदर्शन करना चाहिए.
इंफोसिस के संस्थापक ने कहा कि उन्होंने कॉरपोरेट गवर्नेंस का पहला पाठ अपने शिक्षक से सीखा. मूर्ति ने कहा कि आपको सामुदायिक संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति से बेहतर मानना चाहिए. सार्वजनिक प्रशासन प्रणाली में बेईमानी के मामले इसलिए आते हैं क्योंकि लोग सिद्धांतों का पालन नहीं करते हैं.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









