
नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को हरियाणा के CM पद की लेंगे शपथ, PM मोदी समेत BJP के दूसरे दिग्गज रहेंगे मौजूद
AajTak
हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां की जा रही है. ओबीसी समुदाय से आने वाले सैनी ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर को रिप्लेस करके पद संभाला था. बीजेपी ने जाति समीकरण को साध कर 48 सीटें जीती और लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है.
हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूग होंगे. बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सैनी का शपथग्रहण दशहरा ग्राउंड Sector 5 पंचकूला में होगा. इसके लिए 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है.
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद शपथ लेंगे." बीते दिन दिल्ली में नायब सिंह सैनी उनसे मुलाकात भी की थी. हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला स्तर की समिति तैयारियों में जुटी है.
बीते दिनों सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी. इनके अलावा, उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी भेंट की थी.
खट्टर को रिप्लेस करके बने थे सीएम
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को रिप्लेस करके मार्च महीने नायब सिंह सैनी ने सीएम का पद संभाला था. यह दूसरी बार होगा जब वह राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे. आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सैनी की नियुक्ति ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है. सैनी के ओबीसी समुदाय से होने के चलते, बीजेपी ने राज्य में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा है.
तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










