
नाम से 'S' रिमूव कर लूट लिए 3.56 लाख रुपये, भूलकर भी न करें ये गलती
AajTak
रिटायर हेल्थ ऑफिसर एक अनोखे ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गए हैं. दरअसल, उन्हें अपने दोस्त की मदद करनी काफी भारी पड़ गई. दरअसल, दोस्त की Email की आड़ में ऑनलाइन ठग ने उनके खाते से 3.56 रुपये उड़ा लिए. इस स्कैम में रिटायर ऑफिसर को S नजर अंदाज करना काफी भारी पड़ गया है. आइए इस स्कैम के बारे में डिटेल्स से जानते हैं.
WHO से रिटायर हेल्थ ऑफिसर एक अनोखे स्कैम का शिकार हो गए हैं. दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स ने स्कैम का नया तरीका खोजा निकाला है, जहां उन्होंने बड़ी ही आसानी से एक रिटायर ऑफिसर को 3.56 लाख रूपये का चूना लगा दिया. दरअसल, ऑफिसर ने अपने दोस्त का ईमेल समझकर उसे रिप्लाई कर दिया, जिसके बाद वह ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गए.
साइबर इकॉनोमिक्स और नार्कोटिक क्राइम स्टेशन में दर्ज कंप्लेंट में 78 साल के रिटायर ऑफिसर ने बताया कि उन्हें johnpmeneze@gmail.com अकाउंट से एक ईमेल आया, जिसे वे अपने दोस्त johnpmenezes@gmail.com का ईमेल समझ बैठे. दोनों नाम में सिर्फ S का अंतर है. फर्जी ईमेल में उन्हे बताया कि उनके दोस्त के बेटे की बहू ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इसके बाद ऑफिसर ने उन्हें बधाई दी.
इसके बाद उन्हें उसी E-mail आईडी से एक और ईमेल प्राप्त हुआ. इस ईमेल में बताया गया कि प्रसाद की लंदन से इंडिया आने वाली फ्लाइट छूट गई. साथ ही उनकी पत्नि की भी तबियत खराब है. ऐसे में उन्हें कुछ रुपये की जरूरत है ताकि वे रिटर्न फ्लाइट बुक कर सकें. ऐसे में रिटायर ऑफिसर ने अपने दोस्त की मजबूरी को समझते उनकी मदद कर दी. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.
इसके बाद रिटायर्ड ऑफिसर ने 26 जुलाई से 31 जुलाई के बीच में कुल 3.56 लाख रुपये ट्रांसफर किए. यह राशि उन्होंने Kotak Mahindra अकाउंट से ट्रांसफर की थी, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी कंप्लेंट में किया है. पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ेंः ऑनलाइन फ्रॉड में लगा 9.66 लाख का झटका, कहीं आप तो नहीं करते ये 9 गलतियां
ऐसा ही एक स्कैम हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया, जहां एक कंपनी को ईमेल के माध्यम से 22 लाख रुपये का चूना लगाया. पुणे स्थित फर्म ने फ्रांस स्थित कंपनी को 51 हजार यूरो का ऑर्डर दिया. इस ऑर्डर को ईमेल के जरिए सेंड किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










