
नामीबिया से लाए गए चीते तीन दिन में एक बार खाते हैं खाना, एक महीने क्वारंटीन के बाद खुले जंगल में घूमेंगे
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर करीब 74 साल बाद देश में एक बार फिर चीतों की वापसी हुई, जिन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है. नामीबिया के ये चीते धीरे-धीरे भारत के परिवेश में ढलना सीख रहे हैं. ये आठों चीते एकदम फिट हैं. इनमें पांच मादा और तीन नर हैं, जिनके नाम ओबान, फ्रेडी, सावन्नाह, आशा, सिबली, सैसा और साशा हैं.
मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए गए 8 चीते धीरे-धीरे यहां के परिवेश में ढलना सीख रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को खुद इन चीतों को विशेष तौर पर बनाए गए बाड़े में छोड़ा. बाड़ों में छोड़े जाने के तुरंत बाद चीतों को थोड़ा नर्वस देखा गया. लेकिन रविवार को इनकी हिचक कम होती देखी गई. ये रविवार को बाड़े में चहलकदमी करते पाए गए.
कूना नेशनल पार्क के विशेष बाड़े में रह रहे आठों चीते एकदम फिट हैं. इनमें पांच मादा और तीन नर हैं, जिनके नाम ओबान, फ्रेडी, सावन्नाह, आशा, सिबली, सैसा और साशा हैं. इन चीतों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि अभी भी ये चीते नए परिवेश में पूरी तरह ढले नहीं हैं, ये नए परिवेश को भांप ही रहे हैं.
फिलहाल इन चीतों को 12 किमी के क्षेत्र में तैयार किए गए बाड़े में रखा गया है. जब सभी मादा और नर चीता आपस में घुल मिल जाएंगे तब उन्हें बाड़े से बाहर छोड़ा जाएगा. चीते झुंड में रहना पसंद करते हैं.
भारत और नामीबिया के पशु चिकित्सक और एक्सपर्ट्स इन बाड़ों में चीतों पर करीब से नजर रखे हुए हैं. इस दौरान इन्हें खाने के लिए भैंस का मांस दिया जाएगा. इन्हें एक महीने तक इस विशेष बाड़े में रखा जाएगा. इसके बाद इन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाएगा.
तीन दिन में एक बार खाना खाते हैं
केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा कहते हैं कि ये चीते तीन दिन में एक बार खाना खाते हैं. दो दिन पहले भारत के लिए नामीबिया से रवाना होने से पहले इन्हें भैंस का मीट दिया गया था. आज इन्हें खाने को दिया जाएगा. फिलहाल ये चीते एकदम फिट हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









