
नाबालिग छात्र की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें बनाकर मांगी मोटी रकम, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
आरोपी ने 12वीं कक्षा के छात्र, उसकी मां और अन्य रिश्तेदारों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की. और फिर मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें बनाकर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट मैसेज पर भेज दीं. आरोपी बदमाश ने तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड नहीं करने के लिए युवक और अन्य लोगों से पैसे की मांग की.
मुंबई में एक 17 वर्षीय छात्र की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने उस छात्र को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें भी उनके फोन पर भेजी हैं और उनसे पैसे की मांग की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
मुंबई पुलिस के हवाले से पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने 12वीं कक्षा के छात्र, उसकी मां और अन्य रिश्तेदारों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की. और फिर मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें बनाकर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट मैसेज पर भेज दीं. आरोपी बदमाश ने तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड नहीं करने के लिए युवक और अन्य लोगों से पैसे की मांग की.
पीड़ित छात्र ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की तरफ से इस बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस से संपर्क किया और अश्लील तस्वीरों के बारे में विस्तार से बताया. इसी बीच आरोपी ने उस छात्र के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूआर कोड स्कैनर भेजा और उससे कहा कि अगर वह तस्वीरें डिलीट कराना चाहता है तो उसे ऑनलाइन पैसे भेज दे.
पीड़ित छात्र ने उसके क्यूआर कोड पर एक रुपया भेजा और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि प्रतीक सिंह नाम से इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल करने वाला एक शख्स इस तरह से मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें बनाकर लोगों को धोखा दे रहा था और उनसे पैसे भी ले रहा था.
उस शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), धारा 385 (जबरन वसूली), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की अन्य धाराओं सहित संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस मामले की जांच जारी है. आरोपी को तलाश किया जा रहा है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









