
नाग मिसाइल से ब्रह्मोस तक: गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन
AajTak
76वें गणतंत्र दिवस परेड में भारत अपनी स्वदेशी और आधुनिक सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेगा. नाक मिसाइल सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका रॉकेट सिस्टम, आकाश मिसाइल और टी-90 भीष्म टैंक जैसे आत्मनिर्भर भारत के हथियार परेड का मुख्य आकर्षण होंगे. वायुसेना के 40 विमान 12 फॉर्मेशन में हवाई करतब दिखाएंगे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे और ब्रह्मोस मिसाइल डील की संभावना है. यह परेड भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करेगी.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











