
नागिन एक्टर पर्ल वी पुरी की मुश्किलें बढ़ीं, रेप केस में जमानत याचिका खारिज
AajTak
पर्ल टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं. पर्ल को टीवी सीरियल नागिन 3 से फेम मिला था. वे कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं. पर्ल की गिनती टीवी इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरोज में होती है. लेकिन रेप केस में फंसने के बाद पर्ल के करियर को बड़ा झटका लगा है.
नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. कोर्ट ने पर्ल की जमानत याचिका खारिज कर दी है. पर्ल की जमानत याचिका पर 11 जून को सुनवाई होनी थी. एक्टर मुंबई की थाणे जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. एक्टर पर नाबालिग से रेप का आरोप है. पर्ल के केस की अगली सुनवाई 15 जून को होगी. पर्ल के सपोर्ट में टीवी सितारे पर्ल वी पुरी पर लगे संगीन आरोप ने टीवी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था. इन आरोपों ने एक्टर के करीबी लोगों को ज्यादा सकते में डाला. पर्ल पर आरोप सामने आने के बाद उनके सपोर्ट में कई टीवी सेलेब्स आ गए हैं. अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर, अली गोनी, निया शर्मा जैसे तमाम सेलेब्स ने पर्ल को बेकसूर बताया है. वे सभी पर्ल वी पुरी के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन कर रहे हैं. सबका कहना है कि सच जरूर सामने आएगा. पर्ल को जबरन फंसाया जा रहा है.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












