
नागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला
AajTak
नागपुर में आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला. बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के समय बच्चे के पिता काम पर गए हुए थे, जबकि मां घर के अंदर काम में व्यस्त थी.
महाराष्ट्र के नागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है. यहां घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे, जिन्होंने किसी तरह कुत्तों के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया, जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह घटना नागपुर के मौदा तहसील इलाके गणेश नगर इलाके में हुई. मृतक बच्चे का नाम वंश अंकुश शहाणे है. घटना के समय वंश के पिता काम पर गए हुए थे और उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी. बच्चा खेलते-खेलते घर के बाहर गेट के पास आ गया, जहां पहले से ही 2-3 आवारा कुत्ते मौजूद थे. मासूम को अकेला देखकर कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया.
खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, 8 बकरियों को बनाया शिकार
पड़ोसियों ने बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया
कुत्तों के काटने के बाद जब वंश के रोने की आवाज आई तो आस-पड़ोस के रहने वाले लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने किसी तरह वंश को आवारा कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया. उसे इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई. वंश अपनी मां-बाप की अकेली संतान था. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









