
नागपुर: पढ़ाई में नहीं लगता था मन तो पिता ने बातचीत की बंद, 14 साल के बेटे ने की खुदकुशी
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में एक लड़के ने इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पिता ने उससे बात करनी बंद कर दी थी. दरअसल, लड़के का मन पढ़ाई में नहीं लगता था और उसने ट्यूशन जाना भी छोड़ दिया था. इस बात से ही उसके पिता नाराज थे.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 14 साल के लड़के ने इसलिए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसके पिता ने उससे बात करना बंद कर दिया था. पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक नागपुर में रविवार को एक 14 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. लड़के के पिता ने उससे इसलिए बात करनी बंद कर दी थी, क्योंकि उसकी पढ़ाई में रुचि नहीं थी. लड़का नागपुर के शांति नगर का रहने वाला था. उसने उस समय फांसी लगाई, जब उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे.
जानकारी के मुताबिक लड़के ने पहली मंजिल के कमरे में तौलिए की मदद से फांसी लगा ली. उसे आनन-फानन में मेयो अस्पताल पहुंचाया गया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता चला है कि पढ़ाई पर ध्यान न देने और ट्यूशन छोड़ने के कारण उसके पिता ने उससे बात करना बंद कर दिया था. आगे की जांच जारी है.
बता दें कि छात्र के सुसाइड करने का मामला IIT दिल्ली में भी सामने आया है. यहां फॉर्थ ईयर के स्टूडेंट ने शनिवार को सुसाइड कर लिया. 23 वर्षीय आयुष उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. हालांकि पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, इसलिए इस घटना के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 20 वर्षीय आयुष आशना ने आईआईटी दिल्ली के उदयगिरी हॉस्टल में नायलॉन की रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली. वह बीटेक कर रहा था और अंतिम वर्ष की परीक्षा दी थी. मौके पर क्राइम टीम पहुंची लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








