
नांदेड़ में ऑनर किलिंग का मामला, पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या
AajTak
बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर पिता ने धारधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को खेत में ले जाकर जला दिया. लड़की नाबालिग थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने बेटी की हत्या कर उसके शव को खेत में जला दिया. बताया जा रहा है कि लड़की रिश्तेदारी में ही एक लड़के से प्यार करती थी. इससे नाराज होकर पिता ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला नांदेड के मुखेड़ तहसील का है. यहां मुकरमाबाद थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग लड़की मौसी के लड़के से प्यार करती थी. वो उससे शादी करना चाहती थी. मगर, लड़का नशे का आदी था. इस वजह से लड़की के पिता ने उसको कई बार समझाने की कोशिश की. जब लड़की जिद पर अड़ गई तो पिता ने गुस्से में आकर दो अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उसकी हत्या कर दी.
बेटी ने मानसिक दबाव में आकर की आत्महत्या- पिता
पिता ने बेटी की हत्या के एक घंटे के भीतर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद गांववालों के बीच लड़की की हत्या या आत्महत्या को लेकर चर्चा शुरू हो गई. इस पर लड़की के पिता ने गांव में लोगों को बताया कि लड़की ने मानसिक दबाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं, लड़की के पिता ने घटना की जानकारी देने पर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शक के आधार पर जांच शुरू की. इस मामले में पुलिस ने 9 अगस्त को गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की. दूसरी तरफ जिस स्थान पर लड़की का अंतिम संस्कार किया गया था. पुलिस ने वहां से मृतक लड़की की हड्डी के नमूनों और राख को लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया. इसके बाद लड़की की मां को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का पूरा खुलासा हुआ.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








