
नहीं होगा स्कूटर चोरी का डर! Honda कल लॉन्च करेगी नई Activa, मिलेगा ये ख़ास फीचर
AajTak
Honda Activa देश की बेस्ट सेलिंग स्कूटर है, हर महीने कंपनी इस स्कूटर के लाखों यूनिट्स की बिक्री करती है. साल 2020 की शुरुआत में इस स्कूटर के मौजूदा मॉडल को लॉन्च किया गया था, अब कंपनी इसे नया अपडेट देने की तैयारी कर रही है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) कल यानी सोमवार, 23 जनवरी को अपना मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि, उसका नया प्रोडक्ट नए एडवांस फीचर्स से लैस होगा. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि, ये Activa का नया अपडेटेड मॉडल हो सकता है. एक्टिवा कंपनी के पोर्टफोलियो की बेस्ट सेलिंग मॉडल है और साल 2020 की शुरुआत में कंपनी ने इसके मौजूदा जेनरेशन को पेश किया था, तब से इस स्कूटर को कोई नया अपडेट नहीं मिला है. ऐसा माना जा रहा है कि, कंपनी नई एक्टिवा को एच-स्मार्ट तकनीक के साथ बाजार में पेश करेगी.
होंडा की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जो टीज़र जारी किया गया था उसमें भी इस बात के संकेत मिलते हैं कि कंपनी अपने नए प्रोडक्ट में H-Smart तकनीक का इस्तेमाल करेगी. संभव है कि कंपनी इसे Activa H-Smart का नाम दे. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस स्कूटर के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. होंडा कल इस स्कूटर को आधिकारिक तौर पर एक इवेंट में पेश करेगी.
रिपोर्ट्स का कहना है कि, होंडा अपनी एच-स्मार्ट तकनीक के हिस्से के रूप में एक नई एंटी-थेफ्ट सिस्टम सहित कई नई फीचर्स को इस स्कूटर में शामिल कर सकती है. बाजार में आने के बाद ये स्कूटर मुख्य रूप से अपने निकट्तम प्रतिद्वंदी टीवीएस ज्यूपिटर को कड़ी टक्कर देगी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस स्कूटर का वजन मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ा कम हो सकता है, इसके अलावा बॉडी पर H-Smart ग्राफिक्स इत्यादि भी देखने को मिल सकते हैं.
Witness the Launch of Hondas Latest Innovation https://t.co/bhaiHM0m81
नहीं होगा चोरी का डर:
Activa H-Smart (कथित मॉडल) में कंपनी एंटी-थेफ्ट तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. ये एक बेहद ही उपयोगी फीचर है. आमतौर पर जब स्कूटर लॉक की स्थिति में होता है यानी कि आपने कहीं पार्क किया होता है और उस स्थिति में कंपन, व्हील रोटेशन, पावर ऑन या इंजन स्टार्ट होता है, तो यह सिस्टम तत्काल अलार्म बजाता है और मोटर को लॉक कर देता है. इससे आप सचते तो हो ही जाते हैं साथ ही चोर वाहन को लेकर कहीं भाग भी नहीं सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










