
नहीं रहे आजतक के पूर्व पत्रकार पंकज खेलकर, दिल का दौरा पड़ने से निधन
AajTak
आजतक के पूर्व पत्रकार पंकज खेलकर का निधन हो गया है. कल रात उन्हें हार्ट अटैक आया था. वह कमोबेश 26 साल से इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़े थे. परिवार की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा.
आजतक के पूर्व पत्रकार पंकज खेलकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. वह पुणे ब्यूरो में एसोसिएट एडिटर थे. वे लगभग 26 साल से इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे. कल देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया था. इस हार्ट अटैक के बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका. पंकज बहुत मिलनसार थे. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को परिवार की मौजूदगी में किया जाएगा.
पंकज ने 1995 में सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया से टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की थी. उन्होंने 1997 में इंडिया टुडे के साथ एक स्ट्रिंगर के रूप में काम करना शुरू किया था. बाद में वह फील्ड रिपोर्टिंग में उतर गए और जमीनी खबरों पर लगातार उनकी नजर होती थी.
पत्रकारिता की पढ़ाई करने से पहले, उन्होंने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया था. पंकज मल्टी-टैलेंटेड थे और वन मैन आर्मी के रूप में जाने जाते थे, जिन्हें रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, एडिटोरियल और फोटोग्राफी तक की बहुत अच्छी समझ थी.
किसानों से लेकर राष्ट्रपति तक के इंटरव्यू उन्होंने किए. वह चुनिंदा पत्रकारों में से थे जिनकी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी तस्वीर थी.
पंकज में खबरों को लेकर एक अलग उत्साह था और वह अपने न्यूज पीस को प्रेजेंट करने के लिए नए तरीके अपनाया करते थे. खबरों पर उनकी समझ और आसान भाषा में खबरों को समझाने की उनकी कला उन्हें भीड़ से अलग करती थी. पंकज को संतुलित बातचीत और उनकी समाचार रिपोर्टों के लिए हमेशा याद किया जाएगा.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











