
'नहीं बोल पाते कन्नड़ तो आ जाओ दिल्ली', CEO के इस पोस्ट से छिड़ी नई बहस
AajTak
दिल्ली-एनसीआर स्थित कंपनी के सीईओ का एक हायरिंग पोस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है. दरअसल, इस पोस्ट में बेंगलुरु में कन्नड़ नहीं बोल पाने को लेकर तंज किया गया है.
दिल्ली-एनसीआर बेस्ड एक कंपनी के सीईओ के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे दिया है. उन्होंने हायरिंग के लिए एक पोस्ट शेयर किया था. इसके जरिए उन्होंने बेंगलुरु के भाषा विवाद पर तंज कसा है और हिंदी बोलने वालों को दिल्ली आ जाने की अपील की है.
बेंगलुरु, जिसे भारत का टेक हब माना जाता है, न केवल स्टार्टअप्स का केंद्र है, बल्कि यहां लाखों लोगों को रोजगार मिलता है. हालांकि, हाल के वर्षों में यहां की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे सामने आए हैं. इसमें खराब ट्रैफिक, गड्ढों से भरी सड़कें और बढ़ते किराए जैसे मसलों के बीच, प्रवासियों की बढ़ती संख्या ने शहर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
भाषा को लेकर बेंगलुरु में चलता रहता है विवाद इसके साथ ही भाषा को लेकर विवाद ने भी जोर पकड़ा है. कर्नाटक में कन्नड़ भाषा को बढ़ावा देने की मुहिम ने वहां रह रहे दूसरे राज्यों के लोगों को कुछ कटु अनुभव भी दिए हैं. कई लोगों ने साझा किया है कि उन्हें कन्नड़ न बोल पाने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा. टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों को ले जाने से इनकार, अंग्रेजी में साइनबोर्ड्स पर तोड़फोड़, हिंदी बोलने वाले ग्राहकों से अधिक पैसे वसूलने जैसी घटनाएं आम हो गई हैं.
रोजगार के मामले में बेंगलुरु सबसे आगे इसके बावजूद, बेंगलुरु आईटी सेक्टर में रोजगार के मामले में अन्य शहरों से काफी आगे है, इस वजह से देश के अन्य हिस्सों से लोग यहां अपने करियर बनाने आते हैं. साथ ही ऐसी तमाम छोटी-मोटी परेशानियों के बावजूद वहां रह रहे हैं. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर स्थित एक कंपनी के सीईओ के पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.
सीईओ का विवादित पोस्ट दिल्ली-एनसीआर की कंपनी Cars24 के सीईओ विक्रम चोपड़ा ने हायरिंग से संबंधित एक पोस्ट किया है. इसके जरिए उन्होंने बेंगलुरु के भाषा विवाद पर हल्के-फुल्के अंदाज में कटाक्ष किया है. उन्होंने लिखा है कि क्या सालों तक बेंगलुरु में रहने के बाद भी कन्नड़ नहीं बोल पाए? कोई बात नहीं, आ जाओ दिल्ली.
'घर के करीब रहना चाहते हैं तो दिल्ली आ जाएं' उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी उन इंजीनियर्स को भर्ती करना चाहती है, जो 'घर के करीब' यानी दिल्ली-एनसीआर में काम करना चाहते हैं. चोपड़ा ने पोस्ट में यह भी जोड़ा है कि हम यह नहीं कह रहे कि दिल्ली-एनसीआर बेहतर है. बस इतना कह रहे हैं कि यह सच में बेहतर है. अगर आप लौटना चाहते हैं, तो मुझसे vikram@cars24.com पर संपर्क करें. सब्जेक्ट लिखें - दिल्ली मेरी जान.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








