
नहीं देखी होगी ऐसी लड़ाई... सांप को बनाया 'हथियार' और कर दी शख्स की धुनाई! VIDEO
AajTak
Man Assaulted With Snake: जिसने भी ये वीडियो देखा चौंक गया. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि कोई सांप को भी मारपीट में प्रयोग कर सकता है. फिलहाल, सांप से हमला करने वाले आदमी को अरेस्ट कर लिया गया है. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर बीच सड़क लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में हैरान करने वाली बात यह है एक आदमी सांप को दूसरे शख्स पर हमला करने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हुए दिख रहा है. उसने दोनों हाथों से सांप को पकड़ा हुआ है और किसी डंडे की तरह उससे शख्स को मार रहा है. इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच जाती है.
सीबीसी न्यूज के मुताबिक, मामला कनाडा के टोरंटो का है. यहां बीच सड़क दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. इस बीच हाथ में सांप पकड़े एक आदमी ने दूसरे पर हमला कर दिया. वो सांप से ही दूसरे शख्स को मारे जा रहा था. जैसे उसके हाथ में सांप नहीं, कोई डंडा हो. वह काफी देर तक सांप से उसे पीटता रहा.
उसने मारते-मारते शख्स को जमीन पर गिरा दिया. गनीमत रही इसी दौरान वहां पुलिस की गाड़ी आ गई. आदमी के हाथ में सांप देखकर पुलिसवाले भी हैरान रह जाते हैं. हालांकि, किसी तरह उन्होंने दोनों को अलग कर दिया. इस बीच सांप जमीन पर रेंगता हुआ नजर आया.
Dude uses his pet snake as a weapon during street fight in Toronto 😳 pic.twitter.com/T2lLKaLe4E
पिछले हफ्ते हुई इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. जिसने भी ये वीडियो देखा चौंक गया. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि कोई सांप को भी मारपीट में प्रयोग कर सकता है. फिलहाल, सांप से हमला करने वाले आदमी को अरेस्ट कर लिया गया है. उसकी पहचान 45 वर्षीय लॉरेनियो एविला के रूप में हुई है. एविला पर हमला करने और जानवर को अनावश्यक दर्द देने का केस दर्ज किया गया. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया.
ट्विटर पर इस घटना के वीडियो को क्रेजी क्लिप्स द्वारा शेयर किया गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एक शख्स ने टोरंटो में सड़क पर लड़ाई के दौरान अपने पालतू सांप को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया. वीडियो को 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










