
नहीं देखा होगा ऐसा होटल, न छत है, ना ही दीवारें, फिर भी कपल्स का फेवरेट प्लेस
AajTak
दुनिया में घूमने के लिए वैसे तो बहुत से स्थान हैं, जहां सुकून के पल बिताने के लिए लोग जाते हैं. सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह होती हैं हरियाली के बीच मौजूद शांतिप्रिय स्थान. वहीं कपल्स भी ऐसी जगह पसंद करते हैं, जहां उन्हें कोई डिस्टर्ब करने वाला न हो.
दुनिया में घूमने के लिए वैसे तो बहुत से स्थान हैं, जहां सुकून के पल बिताने के लिए लोग जाते हैं. सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह होती हैं हरियाली के बीच मौजूद शांतिप्रिय स्थान. वहीं कपल्स भी ऐसी जगह पसंद करते हैं, जहां उन्हें कोई डिस्टर्ब करने वाला न हो. इसके लिए वे बेहतरीन होटल का चयन करते हैं, लेकिन हम ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन सुविधाओं से परिपूर्ण है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस होटल में न तो छत है और नाहीं दिवारें. (फोटो/Null Stern Hotel_insta) इस होटल का नाम है ‘Null Stern’. स्विट्जरलैंड के स्विस आल्प्स पर्वत पर स्थिति ये होटल कपल्स की पहली पसंद है. ये एक ओपन एयर होटल है, जिसमें सिर्फ एक कमरा ही उपलब्ध है. इस होटल में रुकने वाले लोगों को खुले में ही सोना पड़ता है. नल स्टर्न को जुलाई 2016 में एक बिस्तर के साथ लॉन्च किया गया था. (फोटो/Null Stern Hotel_insta) समुद्री तट से 6,463 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस होटल में एक रात का किराया करीब 17 हजार रुपए है. हालांकि यहां रुकने के लिए मौसम का सही होना जरूरी है. मौसम सही न होने पर बुकिंग कैंसिल कर दी जाती है. आर्टिस्ट फ्रैंक और रिकलिन ने इस होटल को बनाया है. (फोटो/Null Stern Hotel_insta)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











