
'नहीं किया इस तरह कोई काम, मुझे फंसाया जा रहा है...', जानिए अग्रिम जमानत याचिका में क्या हैं प्रज्वल की दलीलें
AajTak
कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल और यौन शोषण के आरोपों में घिरे हसन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना 31 मई को बेंगलुरु पहुंच सकता है. इस बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ रेप के आरोप में घिरे प्रज्वल रेवन्ना ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.
हासन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ बलात्कार के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. अपनी याचिका में प्रज्वल ने कहा है कि उसने इस तरह का कोई काम नहीं किया है और न ही उसने इस मामले में शामिल अपराधों को अंजाम दिया है. प्रज्वल ने कहा है कि कथित सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एक झूठा मामला दर्ज करने के लिए गढ़े गए हैं.
प्रज्वल ने कहा है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उसके और पीड़िता के बीच अच्छे संबंध थे और हाल के चुनाव के दौरान भी वह चुनाव प्रचार में निकटता से जुड़ी रही है. उसके द्वारा दी गई शिकायत के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. सामाजिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र में होने के कारण राजनीतिक प्रतिशोध और दुर्भावना के चलते उनके खिलाफ यह आरोप लगाए जा रहे हैं. प्रज्वल ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ फर्जी और मॉर्फ्ड फोटो और वीडियो का इस्तेमाल/निर्माण किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: म्यूनिख टू बेंगलुरु फ्लाइट का टिकट बुक... क्या आज देर रात भारत लौटेगा प्रज्वल रेवन्ना?
सीएम पर भी लगाए आरोप
प्रज्वल के वकील की दलील के मुताबिक, 'मीडिया ने मतदान की तारीख से पहले वाले दिन प्रज्वल की छवि धूमिल करने वाले कार्यक्रम का प्रसारण किया ताकि बदनाम करने का अभियान चलाया जा सके और बाद में बिना किसी जांच, पूछताछ या एफआईआर की गई. राज्य के मुख्यमंत्री ने 27.04.2024 को एक्स पर एक बयान देकर प्रज्वल को अश्लील वीडियो में शामिल होने के लिए फंसाया... प्रज्वल और उनके पिता के खिलाफ एक बदनाम करने वाला अभियान चलाया गया और अंततः इसका परिणाम प्रज्वल और उनके पिता के खिलाफ झूठे मामला दर्ज किया गया.'
गृह मंत्री का बयान वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि अगर प्रज्वल नहीं आता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. गृह मंत्री ने कहा, 'अगला कदम पासपोर्ट रद्द करने का होगा. विदेश मंत्री ने खुद कहा है कि उन्होंने अभी प्रक्रिया शुरू की है और इसमें देरी हुई है. एसआईटी चुनावों को ध्यान में रखे बिना कानून के मुताबिक बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी प्रक्रिया जारी रखेगी, प्रज्वल ने कहा है कि वह 31 तारीख को सुबह 10 बजे एसआईटी के सामने आएगा. मैंने वह वीडियो देखा है. मुझे लगता है कि वह आएगा. अगर वह नहीं आता है तो उसके खिलाफ प्रक्रिया जारी रहेगी. पासपोर्ट रद्द किया जाएगा.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









