
नसों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये चीजें, शरीर में तेजी से होगा खून का संचार
AajTak
हमारे शरीर में रक्त वाहिकाओं का एक अहम रोल होता है. रक्त वाहिकाएं शरीर के हर अंग और ऊतकों तक खून, ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों को पहुंचाती हैं. रक्त वाहिकाएं जब अपने काम को सही से नहीं कर पाती तो इससे कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है.
शरीर के हर हिस्से में खून, ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम रक्त वाहिकाएं करती हैं. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती रहती है रक्त वाहिकाएं भी कमजोर होने लगती हैं, जिससे यह सही से सभी चीजों को शरीर के हर अंग तक पहुंचाने में असमर्थ होने लगती हैं, जिस कारण कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें खाने से आप अपनी रक्त वाहिकाएं को मजबूत कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
रक्त वाहिकाएं को मजबूत करती हैं ये चीजें
बेरीज- बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, खासतौर पर इसमें एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसे एंथोसायनिन कहा जाता है, जो रक्त वाहिका के कार्य को बेहतर बनाने का काम करता है. ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रसभरी और ब्लैकबेरी में एंथोसायनिन का लेवल काफी ज्यादा पाया जाता है.
पत्तेदार सब्जियां- पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल आदि में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्लड के फ्लो को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं. इनमें विटामिन K की मात्रा भी काफी ज्यादा पाई जाती है, जिससे धमनियों को सख्त होने से रोका जा सकता है.
एवोकाडो- एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट का एक बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है जो रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद करता है. इसमें पोटेशियम की भी अधिक मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है.
साबुत अनाज- साबुत अनाज, जैसे कि ब्राउन राइस, क्विनोआ और गेहूं से तैयार ब्रेड में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और रक्त वाहिकाओं के कार्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं. साबुत अनाज में विटामिन B भी पाया जाता है जो धमनियों के सख्त होने से रोकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










