
नसरल्लाह की मौत की खबर सुन लाइव टीवी पर फूट-फूटकर रोई लेबनानी पत्रकार, Video Viral
AajTak
इजरायल के हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर ने लेबनान में हड़कंप मचा दिया. लाइव टीवी पर रिपोर्टिंग के दौरान एक लेबनानी पत्रकार, जब उन्हें यह खबर मिली, तो वह अपने आंसू रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है.
इजरायल के हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर ने लेबनान में हड़कंप मचा दिया. लाइव टीवी पर रिपोर्टिंग के दौरान एक लेबनानी पत्रकार, जब उन्हें यह खबर मिली, तो वह अपने आंसू रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है.
शनिवार को इजरायल ने दावा किया कि शुक्रवार रात हुए हमले में हसन नसरल्लाह सहित हिज्बुल्लाह के कई कमांडरों की मौत हो गई. इस खबर के सामने आते ही लेबनान और ईरान में इसका रिएक्शन देखने को मिला.
हसन नसरल्लाह का लेबनान में कितना गहरा प्रभाव था, इसका बानगी एक वायरल वीडियो में देखी जा सकती है. रशिया टाइम्स से बातचीत के दौरान, एक लेबनानी पत्रकार को जैसे ही नसरल्लाह की मौत की खबर मिली, वह भावुक हो उठी. हालात इतने गंभीर हो गई कि इंटरव्यू को बीच में ही रोकना पड़ा.
देखें वीडियो
इसी तरह एक और वीडियो वायरल हुआ, जहां लेबनान की एक न्यूज चैनल की एंकर लाइव प्रसारण के दौरान हसन नसरुल्लाह की मौत की खबर पढ़ते हुए अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं और उसके आंखों में आंसू आ गए और आवाज भारी हो गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










