
नशे में धुत्त ऑटो चालक ने महिला कांस्टेबल को घसीटा, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज घटना
AajTak
सातारा में शराब के नशे में धुत्त रिक्शा चालक ने रोकने पर महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को ऑटो के साथ घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना खंडोबा माळ से मार्केट यार्ड तक चली और कई वाहन टकराए. CCTV में कैद इस खौफनाक दृश्य के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया.
महाराष्ट्र में सातारा के मध्यवर्ती क्षेत्र में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब के नशे में टल्ली एक रिक्शा चालक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रोकने पर उसे रिक्शा के साथ घसीटते हुए ले गया. यह पूरा वाकया खंडोबा माळ से लेकर मार्केट यार्ड तक हुआ और इसका डरा देने वाला नजारा CCTV फुटेज कैमरे में कैद हो गया है.
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी ने किसी कारण से रिक्शा चालक को रोकने की कोशिश की थी. उसी दौरान उसने ऑटो भगाने की कोशिश की, जिसमें महिला पुलिस कॉन्स्टेबल सड़क पर घिसटती गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना में महिला कॉन्स्टेबल खून से लथपथ हो गई. उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि रिक्शा चालक ने भागते समय 6 से 7 दुपहिया वाहन और कई चार पहिया वाहनों को भी टक्कर मारी.
इलाके की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का भयावह नजारा दिखा जिसमें चलते ऑटो के पीछे महिला कॉन्सटेबल को घिसटता देखकर लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े.आखिरकार स्थानीय नागरिकों ने आरोपी रिक्शा चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. सातारा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुट गई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








