
नशा चढ़ा जो शरीफी का... जापानी लड़की का 'बेशरम' पर डांस वायरल
AajTak
जापान की रहने वाली एक लड़की ने दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशरम रंग' पर कमाल का डांस किया है. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. उसके वीडियो पर सिंगर शिल्पा राव ने भी रिएक्ट किया है. इस वायरल हो रहे वीडियो को लाखों व्यूज मिले हैं.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का गाना बेशरम रंग जब से रिलीज हुआ है, तभी से इस पर खूब विवाद हो रहा है. ये गाना उनकी आने वाली फिल्म पठान का है. हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स और यहां तक कि मशहूर हस्तियों ने भी अपने-अपने अंदाज में इस गाने को रीक्रिएट करते हुए वीडियो शेयर किए हैं, जबकि कुछ को दीपिका पादुकोण के मूव्स की नकल करते हुए देखा जा सकता है.
इस बीच जापान की एक इंफ्लूएंसर का वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इसमें ये लड़की 'बेशरम' गाने पर डांस करती दिख रही है.
लड़की के डांस स्टेप्स लोगों का दिल जीत रहे हैं. इंटरनेट पर लोगों को उसका डांस काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में मेयो जापान को लाल रंग की ड्रेस और काले रंग की लेगिंग्स में देखा जा सकता है. वह आउटडोर लोकेशन पर 'बेशरम रंग' गाने पर डांस करती नजर आ रही है.
मेयो ने डांस में पूरी तरह से दीपिका को कॉपी किया है, जबकि उनके साथी इंफ्लूएंसर काकेताकू भी शाहरुख खान की नकल करते दिखे. दोनों ने ही इस गाने को बखूबी रीक्रिएट किया है.
लोगों को खूब पसंद आया डांस
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डांस के इस वीडियो को शेयर करते हुए मेयो ने लिखा है, "जापान से बेशरम रंग. दीपिका पादुकोण की तरह डांस करने की कोशिश की लेकिन निश्चित रूप से, मैं उनकी तरह नहीं कर सकी. कम से कम मैंने कोशिश तो की. काकेताकू को शाहरुख खान का रोल प्ले करने के साथ-साथ शूटिंग और एडिटिंग के लिए भी धन्यवाद." सोशल मीडिया यूजर्स को मेयो का डांस काफी पसंद आ रहा है. वो जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










