
नवी मुंबई में पड़ोसी ने ही किया 7 साल की मासूम से रेप, खेलने के लिए उसके घर आई थी बच्ची
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने सात साल की बच्ची से रेप के मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बच्ची के साथ उस वक्त रेप किया जब वो उसके घर खेलने गई थी. पीड़ित और आरोपी का परिवार एक ही बिल्डिंग में रहते थे और पहले से एक दूसरे को जानते थे.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अपने पड़ोस में रहने वाली सात साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को आरोपी को पकड़ा है. 40 साल का आरोपी और पीड़िता उल्वे इलाके में एक ही इमारत में रहते थे.
शनिवार की शाम पीड़ित बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर गयी थी. सागरी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ अपने घर में ही रेप किया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले भी लड़की का यौन शोषण किया था, उसे अश्लील तस्वीरें दिखाईं थी और रेप के बारे में किसी को न बताने को कहा था.
शनिवार को रेप के बाद लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी. अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376(2)(जे)(एन) (12 साल से कम उम्र की महिला या सहमति देने में असमर्थ महिला से बलात्कार), 376AB (12 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया था. यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के लिए बने POCSO एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है.
बता दें कि अभी दो महीने पहले भी नवी मुंबई से रेप का एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां आरोपी मामा ने ही भांजी से रेप किया था. नवी मुंबई इलाके से एक व्यक्ति ने अपनी 15 साल की भांजी के साथ बलात्कार किया था जिसके बाद पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई थी.
आरोपी नवी मुंबई के नेरुल का रहने वाला था और रिश्ते में लड़की का मामा था. नेरुल पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि उसने 4 अक्टूबर, 2023 को अपने घर में लड़की से बलात्कार किया था जिसके बाद वो गर्भवती हो गई थी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









