
नवादा कांड अकेला नहीं, दलितों पर अत्याचार के हर दिन 150 से ज्यादा मामले... पढ़ें- क्या कहते हैं आंकड़े
AajTak
नवादा में दलित बस्ती में दंबगों ने 34 घरों में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते ये सब किया गया. इस मामले में 28 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 15 को गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे में जानते हैं कि दलितों पर अत्याचार के कितने मामले सामने आते हैं? और दलितों की सुरक्षा को लेकर कानून क्या है?
बिहार के नवादा में दलितों की बस्ती में घर जलाने की घटना सामने आई है. कुल 34 घर जलाए गए हैं. मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की निंदा की और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) को जांच की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है.
दलित बस्ती में घर जलाने की घटना 18 सितंबर को हुई थी. ये बस्ती मांझी टोला इलाके में है. शुरुआती जांच में जमीन विवाद को इसकी वजह माना जा रहा है.
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास 3 देसी पिस्तौल, 6 मोटरसाइकिल और कई जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं.
नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि कुल 28 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें से 15 की गिरफ्तारी हो गई है.
अब तक क्या-क्या पता चला?
डीएम वर्मा ने बताया कि इस घटना में कुल 34 घरों को नुकसान पहुंचा है. 21 घर पूरी तरह जल गए हैं, जबकि 13 घरों को थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








