
नवरात्रि के बीच बड़ी राहत... कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली से मुंबई तक घट गए दाम
AajTak
तेल कंपनियों ने मंगलवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की घोषणा की. तत्काल प्रभाव से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,762 रुपये प्रति सिलेंडर है.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की. तत्काल प्रभाव से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती की गई है. इससे फूड और कुकिंग बिजनेस वाले व्यवसायियों को राहत मिलेगी.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,762 रुपये प्रति सिलेंडर है.
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद मुंबई में 19 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत 1,714.50 रुपये (पहले 1,755.50 रुपये), कोलकाता में 1,872 रुपये (पहले 1,913 रुपये) और चेन्नई में 1,924.50 रुपये (पहले 1,965.50 रुपये) हो गया है. बता दें कि क्रूड ऑयल की ग्लोबल प्राइस और अन्य बाजार कारकों के आधार पर भारत में भी ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को तेल और गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं.
यह भी पढ़ें: फ्लाईओवर से नीचे गिरा ऑयल टैंकर और लग गई आग, पालघर में भयानक हादसे का फुटेज वायरल
जबकि कमर्शियल एलपीजी की दरों में संशोधन हुआ है, घरों में खाना पकाने के लिए उपयोग होने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं. पिछले महीने ही, 1 मार्च 2025 को तेल कंपनियों ने प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी की थी. यह बढ़ोतरी फरवरी में 7 रुपये की कटौती के बाद हुई थी, जो बाजार में चल रही अस्थिरता को दर्शाती है. कमर्शियल एलजीपी सिलेंडर की कीमतों में यह ताजा कटौती ईंधन की कीमतों में अस्थिरता के व्यापक पैटर्न का हिस्सा है, जो इंटरनेशनल एनर्जी मार्केट में बदलावों को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये सफेद चीज, दाग-धब्बे से लेकर एक्स्ट्रा ऑयल तक की छुट्टी
पिछले कुछ वर्षों में फूड और कुकिंग से जुड़े व्यवसायों को लागतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है. मार्च 2023 में, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 352 रुपये की तेज उछाल देखी गई, जिससे रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों के ऑपरेटिंग कॉस्ट प्रभावित हुए. इन उतार-चढ़ावों के बावजूद, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कई महीनों से अपरिवर्तित बनी हुई हैं, जिससे आम जतना को थोड़ी राहत मिल रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








