
नवनीत राणा ने कनॉट प्लेस के मंदिर में किया हनुमान चालीसा पाठ, कहा- राणा दंपति किसी के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलता
AajTak
कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद राणा दंपति सोमवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी.
महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया. उन्होंने यहां हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) पाठ के बाद आराती की. इस दौरान उनके पति रवि राणा भी मौजूद रहे.
इससे पहले मीडिया से बातचीत में नवनीत राणा ने कहा कि राणा दंपत्ति किसी के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाता, बीजेपी के भी नहीं. आज हम महाराष्ट्र के लोगों को उद्धव ठाकरे से मुक्ति दिलाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे हैं. मैंने जेल में हर रोज 101 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, मैं नहीं चाहती कि कोई भी निर्दोष जेल जाए.
बता दें कि मुंबई से हनुमान चालीसा पाठ पर शुरू हुई सियासत अब दिल्ली में जोरों पर है. नवनीत राणा अपने पति के साथ यहां डटी हुई हैं और उद्धव सरकार के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं. इससे पहले राणा दंपति को 23 अप्रैल को आईपीसी की धारा 153 (ए) और 124-ए (देशद्रोह) के तहत गिरफ्तार किया गया था. राणा दंपति ने ऐलान किया था कि वो बांद्रा में सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, इससे पहले ही दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया था.
मालूम हो कि कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों सोमवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








