
नवनीत राणा की सुरक्षा व्यवस्था पर CISF ने गृह मंत्रालय को दी रिपोर्ट, सुरक्षा रिव्यू की मांग
AajTak
नवनीत राणा की सुरक्षा व्यवस्था पर CISF ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है. CISF ने सुरक्षा चूक को लेकर MHA के सामने चिंता जाहिर की है.
उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर चर्चा में आईं अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की सुरक्षा व्यवस्था पर CISF ने रिपोर्ट तैयार की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसे लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दे दी गई है. CISF ने मुंबई में नवनीत राणा दंपति के घर पर हुई सुरक्षा चूक को लेकर MHA के सामने चिंता जाहिर की.
मिल रही Y कैटेगरी की सुरक्षा नवनीत राणा सुरक्षा मामलों पर CISF ने गृह मंत्रालय को जानकारी दी है. मौजूदा समय में CISF नवनीत राणा को Y कैटेगरी की सुरक्षा दे रही है. सूत्रों के मुताबिक CISF ने गृह मंत्रालय से नवनीत राणा सहित महाराष्ट्र के 6 VIP की सुरक्षा रिव्यू करने की गुजारिश की है.
नवनीत राणा, रवि राणा के खिलाफ चार्जशीट फाइल सरकारी काम मे बाधा डालने के मामले में नवनीत राणा और रवि राणा पर दर्ज मामले में पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है. ये फाइल 85 पन्नों की है. नवनीत राणा और रवि राणा के वकील ने एग्जमशन की मांग की है. अदालत ने एग्जमशन ग्रांट कर दिया है. नवनीत राणा और रवि राणा को 16 जून को कोर्ट में हाजिर होना होगा. इस मामले में कुल 23 लोगों के स्टेटमेंट पुलिस ने दर्ज नहीं किए हैं.
गौरतलब है कि नवनीत राणा ने मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ और राणा दंपति को जेल जाना पड़ा. जेल जाने के बाद दोनों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं था. दंपति को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की धमकी देने के बाद गिरफ्तार किया था.
थर्ड डिग्री प्रोग्राम में बताई पूरी कहानी 'आज तक' के थर्ड डिग्री प्रोग्राम में नवनीत राणा ने कहा था कि मुझे बिना जुर्म के जेल में डाला गया. उन्होंने कहा था, उद्धव ने मेरे साथ जो किया इसका जवाब उन्हें मिलेगा. हम रुकेंगे नहीं, लड़ाई जारी रहेगी. नवनीत राणा ने प्रोग्राम में कहा था कि मैंने हनुमान चालीसा का पाठ किया तो मुझे और पति को जेल में डाल दिया गया. मैं अगर हनुमान चालीसा का पाठ करती हूं तो इससे किसी को क्या दिक्कत है. सांसद राणा ने कहा था कि मैं रोड पर आ गई फिर भी हनुमान चालीसा का पाठ करती रहूंगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







