
नर्स ने बेहोश मरीज के साथ की ऐसी हरकत, पहुंची जेल, नौकरी भी गई
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स ने पहले तो 84 साल की बुजुर्ग महिला मरीज का एटीएम कार्ड चोरी किया और फिर उससे रुपये निकालकर शॉपिंग कर डाली. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो नर्स पर एक्शन लिया गया. उसको नौकरी से निकाल दिया गया. साथ ही उसे जेल की सजा सुनाई गई. मरीज के एक रिश्तेदार ने एटीएम से पैसे निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की थी.
एक नर्स ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के करीब तीन लाख चुरा लिए. नर्स ने पहले तो 84 साल की बुजुर्ग महिला का एटीएम कार्ड चोरी किया और फिर उससे रुपये निकालकर शॉपिंग कर डाली. अब इस मामले का खुलासा होने पर नर्स को नौकरी से निकाल दिया गया. साथ ही उसे जेल की सजा सुनाई गई.
द मिरर के मुताबिक, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया से पीड़ित थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान 57 साल की नर्स डोरोथी हॉवेल ने महिला का एटीएम कार्ड चुरा लिया और उनके खाते से 2 लाख 83 हजार से अधिक रुपये उड़ा दिए. जिस वक्त नर्स डोरोथी ने ये काम किया महिला मरीज बेहोशी की हालत में थी.
ब्रिटेन की रहने वाली डोरोथी हॉवेल रॉयल स्टोक अस्पताल में काम करती थी. उन पर नवंबर 2020 में मरीज के एटीएम कार्ड से चोरी-छिपे पैसे निकालने के आरोप में एक्शन लिया गया है. मरीज के एक रिश्तेदार ने एटीएम से पैसे निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की थी. जिसके बाद पुलिस ने बैंक से संपर्क किया.
जांच में पाया गया कि जब महिला अस्पताल में भर्ती थी और बेहोशी की हालत में थी, तब उनके एटीएम से 12 बार पैसे निकाले गए.
इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा. जहां सुनवाई के दौरान बताया गया कि महिला मरीज के खाते से कुल निकासी 2 लाख 83 हजार रुपये से अधिक की हुई थी. मामले में कोर्ट ने नर्स को 10 महीने जेल की सजा सुनाई, वहीं अस्पताल ने नर्स को नौकरी से बर्खास्त कर दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










