
नर्स ने किए शॉकिंग खुलासे- मरते वक्त क्या बोलकर जाते हैं मरीज, इन 5 बातों पर करते हैं बड़ा पछतावा
AajTak
नर्स का काम करने वाली इस महिला ने अपने मरीजों से जुड़ी अनुभव साझा किए हैं. उसने बताया कि मरीजों ने आखिरी बार मौत से पहले किन चीजों पर पछतावा जताया था.
अपनी जिंदगी में लोग अकसर ये कहते सुनाई देते हैं कि वो मरते वक्त किसी बात को लेकर पछतावा नहीं करना चाहते. अब होम केयर का काम करने वाली एक नर्स ने कई खुलासे किए हैं. उसने अपने मरीजों से जुड़े अनुभव बताए हैं. 30 साल की हैडले व्लाहोस ने कहा कि उनके मरीजों को कई मामलों में मरते वक्त 'बड़ा पछतावा' हुआ. इसमें अपने लिए कुछ न कर पाना और 'सही समय' का इंतजार करते रहना शामिल है. हैडले बीते आठ साल से इस काम को कर रही हैं. उन्होंने 'डेथ बेड पर होने वाले पछतावों' के बारे में बताया है.
एक मरीज ने उनसे कहा था, 'जब आप जाते हो, तो कुछ अपने साथ लेकर नहीं जाते.' एक अन्य मरीज ने मरते वक्त कहा, 'सही समय का इंतजार करना बंद करें, अभी शुरू करें.' एक और मरीज ने कहा, 'काश वो लोगों को बता पाते कि उनसे कितना प्यार करते हैं.' दूसरे मरीज ने कहा, 'काम में कम समय बिताएं और परिवार के साथ ज्यादा.' अमेरिका के लूसियाना की रहने वाली हैडले को मरीजों ने ये भी कहा कि 'चीजें अपने लिए करें, दूसरों के लिए नहीं.'
लोगों को कुछ न कह पाने का पछतावा
हैडले ने कहा, 'मरीजों ने कहा कि काश वो लोगों को बता पाते कि उनसे कितना प्यार करते हैं. इस चीज को मैं अपने जीवन में लागू करती हूं. जिनसे कई साल से बात नहीं हुई, उन्हें बताती हूं कि वो मेरे लिए कितने अहम हैं. कुछ लोग मेरे मैसेज का रिप्लाई नहीं करते और मैं इससे बुरा नहीं मानती. लेकिन मुझे पता है कि अगर कुछ होता है तो वो जानते हैं कि मेरे लिए वो कितने अहम हैं. हर शख्स आपको कुछ न कुछ सिखाता है. क्योंकि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जी होती है. वो आपको काफी कुछ सिखा सकते हैं.'
उन्होंने बताया कि कोई फरक नहीं पड़ता आपके पास कितना पैसा है या आप कितने बड़े घर में रहते हैं. जरूरी ये है कि आप जिंदगी को किस तरह जीते हैं. एक अन्य मरीज ने कहा कि उसे डॉक्टर बनना था, जिसके लिए वो सही वक्त का इंतजार करता रहा और ये वक्त आया ही नहीं.
वहीं एक और मरीज ने कहा कि उसने पूरी जिदंगी काम करने में बिता दी और परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दिया. अब हैडले का कहना है कि वह इन्हीं सब बातों से रोज कुछ न कुछ सीख रही हैं. और अपने जीवन में इसका ध्यान रख रही हैं. उन्होंने वो पांच बातें बताईं, जिन्हें लेकर उनके मरीजों को सबसे ज्यादा पछतावा हुआ था- - आप जब जाओगे तो कुछ साथ लेकर नहीं जाओगे. - सही वक्त का इंतजार करना बंद करो, अभी से शुरू करो. - अपने लिए चीजें करो, दूसरों के लिए नहीं. - काम में कम समय बिताओ और परिवार को ज्यादा समय दो. - काश लोगों को कह दिया होता कि वो मेरे लिए कितनी अहमियत रखते हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










