
नया फोन खरीदने से पहले दिमाग में रखें ये बातें, भूल गए तो बेकार जा सकते हैं आपके पैसे
ABP News
नया फोन खरीदते समय बजट और फीचर समेत कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ऐसा न करने पर आपके पैसे बेकार जा सकते हैं और आपको फोन चलाने में भी मजा नहीं आएगा.
आजकल स्मार्टफोन महंगे हो गए हैं और अब लोग पहले की तुलना में फोन को ज्यादा लंबा यूज कर रहे हैं. इसलिए नया फोन खरीदते समय बजट से लेकर फीचर्स आदि का ध्यान रखना जरूरी है. इनके बिना आप पैसे भी खर्च कर देंगे और आपको जरूरत के हिसाब से फोन भी नहीं मिलेगा. आज हम आपको ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें फोन खरीदते समय दिमाग में रखना जरूरी है.
सबसे पहले देखें बजट
अगर आप फोन खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले बजट डिसाइड कर लें. इसे आपके ऑप्शन क्लियर हो जाएंगे और आपको बाजार में मौजूद सारे मॉडल्स देखने की जरूरत नहीं रहेगी. बाजार में एंट्री लेवल से लेकर सुपर प्रीमियम रेंज तक सारे मोबाइल मिल जाएंगे. इसलिए सबसे पहले बजट डिसाइड करें.
जरूरी फीचर्स













