
नया नाम, नई पहचान और दूसरी शादी... पत्नी की हत्या के 21 साल बाद यूं गिरफ्तार हुआ 'कातिल' पति
AajTak
Delhi Murder Case: दिल्ली में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरार रहा एक शख्स को पुलिस ने 21 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 60 वर्षीय वीरपाल उर्फ मैजू के रूप में हुई है. उसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरार रहा एक शख्स को पुलिस ने 21 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 60 वर्षीय वीरपाल उर्फ मैजू के रूप में हुई है. उसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है. फरारी के दौरान हत्यारोपी अपनी पहचान बदल कर रहा था. इतना ही नहीं उसने दूसरी शादी भी कर ली थी. उसकी तीन बेटियां भी हैं.
पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बताया कि ये मामला 22 सितंबर 2004 का है. जहांगीरपुरी थाने में कॉल आई कि एक किराएदार ने अपनी पत्नी और बच्चे पर जानलेवा हमला किया है. इसके बाद घर छोड़कर फरार हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां का दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था. वहां एक महिला खून से लथपथ पड़ी थी. उसका मुंह साड़ी से कसकर बांधा गया था.
महिला के चारों ओर टूटी हुई चूड़ियां बिखरी थीं. उसके पास ही खून से सनी ईंट और एक टूटा हुआ दांत पड़ा था. उसकी मौत हो चुकी थी, लेकिन उसके पास उसका बेटा घायलावस्था में पड़ा हुआ था. पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद बच्चे ने चौंका देने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि उसके पिता वीरपाल उर्फ मैजू और चाचा सुरेश कुमार उर्फ सैजू ने उसकी मां पर जानलेवा हमला किया था.
अपनी शादी से नाखुश था वीरपाल
उन दोनों पहले महिला का मुंह साड़ी से बांध दिया. इसके बाद ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. बच्चे की गवाही और क्राइम सीन से मिले सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश) और 34 (समान इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया था. एफआईआर संख्या 681/2004 के आधार पर जांच शुरू की गई.
उम्रकैद की सजा काट रहा है सुरेश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










