
नया जेट विमान और हेलिकॉप्टर खरीदेगी बिहार सरकार, नीतीश कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी
AajTak
बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ये प्रस्ताव नागर विमानन निदेशालय (कैबिनेट सचिवालय विभाग, बिहार सरकार) द्वारा तैयार किया गया है.वर्तमान में राज्य सरकार के पास 'किंग एयर सी-90 ए/बी' विमान और वीटी-ईबीजी हेलिकॉप्टर है.
बिहार सरकार ने वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए बड़ा फैसला किया है. सरकार ने एक नया जेट विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है. मंगलवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. इसके लिए ये कमेटी गठित की गई है, जो 3 महीने के अंदर खरीद प्रक्रिया से जुड़ी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और फिर सरकार विमान-हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए विमान कंपनी को ऑर्डर जारी करेगी.
मंगलवार को बिहार कैबिनेट ने वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ये प्रस्ताव नागर विमानन निदेशालय (कैबिनेट सचिवालय विभाग, बिहार सरकार) द्वारा तैयार किया गया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नया जेट विमान और हेलिकॉप्टर खरीदने का प्रस्ताव रखा गया. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
कमेटी तय करेगी खरीद प्रक्रिया के तौर-तरीके
कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, ताकि वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए नया जेट विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए तौर-तरीके तय किए जा सकें.
बिहार सरकार के पास अभी किंग एयर विमान
उन्होंने बताया कि ये कमेटी जेट इंजन प्लेन (10+2 सीटर) और एक हेलीकॉप्टर खरीद के लिए कीमत और अन्य तौर-तरीके तय करेगी. कमेटी तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देगी. वर्तमान में राज्य सरकार के पास 'किंग एयर सी-90 ए/बी' विमान और वीटी-ईबीजी हेलिकॉप्टर है. इसके अलावा, दो हेलीकॉप्टर Dauphin SA365N, VT-ENU अंडर मेंटेनेंस पर हैं. वे जल्द ही उड़ान भरने के लिए फिट होंगे. बाद में उनका उपयोग ट्रेनिंग और पर्यटन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









