
'नमाज पढ़ोगी तो रखेंगे, नहीं तो तलाक दे देंगे...' युवती को पहचान छिपाकर फंसाया, अब दे रहा धमकी
AajTak
यूपी के मुरादाबाद की युवती ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि उसे एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसा लिया और छह महीने पहले शादी कर ली. अब उस पर ससुराल के लोग नमाज पढ़ने का दबाव डाल रहे हैं, जबकि वह अपने रीति-रिवाज से पूजा-पाठ करना चाहती है. उसे छोड़ने की धमकी दी जा रही है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और शादी के बाद उत्पीड़न का मामला सामने आया है. यहां की रहने वाली युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी की. इसके बाद अब उसका उत्पीड़न किया किया जा रहा है.
पीड़ित युवती का कहना है कि शादी के बाद उसके ससुराल वाले हिंदू रीति रिवाज से पूजा पाठ नहीं करने देते थे. तलाक की धमकी दी जाती थी. पीड़िता ने शनिवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया. इसके बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि मेरी 6 महीने पहले शादी हुई थी. मैंने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन समझौता हो गया था. मेरा पति डिवोर्स देने के लिए बोल रहा है. मेरी प्रेग्नेंसी भी है. वह लोग मुस्लिम हैं, मैं हिंदू हूं. ससुराल के लोग नमाज के लिए बोलते हैं. कहते हैं नमाज पढ़ोगी तो रखेंगे, नहीं तो तलाक दे देंगे.
मामले को लेकर क्या बोले अधिकारी
एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि बिलारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने शिकायत की है. उसने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था. 6 माह पहले शादी कर ली और तभी से महिला युवक के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही थी. महिला को काफी प्रताड़ित किया जा रहा था और तलाक की धमकी दी जा रही थी.
एसपी ने कहा कि महिला ने यह भी कहा कि वह अपने हिसाब से पूजा पाठ करना चाहती थी, लेकिन ससुराल के लोग उसे इजाजत नहीं देते थे. केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








