
नमाज पढ़ने के लिए रोकी गई रोडवेज बस, बरेली से जा रही थी दिल्ली
AajTak
बरेली के सैटेलाइट बस अड्डे से दिल्ली के कौशांबी तक जाने वाली जनरथ डिपो एसी बस में बैठे यात्रियों ने बस को रास्ते में रुकवाकर सड़क पर नमाज पढ़ी. इस दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इससे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में हड़कंप मच गया. इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बस के चालक और परिचालक को सस्पेंड कर दिया.
यूपी के बरेली में उस वक्त हंगामा मच गया जब दिल्ली जाने वाली जनरथ रोडवेज बस के परिचालक ने कुछ लोगों को नमाज पढ़ाने के लिए बस को देर रात रास्ते में रोक दिया. इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. यात्रियों ने बस के परिचालक मोहित यादव से सवाल जवाब किया. इस दौरान कहासुनी भी हुई.
शनिवार 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी बस
बताया जा रहा है बरेली डिपो की रोडवेज बस रात करीब 7:30 बजे कौशांबी लिए रवाना हुई थी. कुछ देर चलने के बाद रात में बस को अचानक से सड़क किनारे रोक दिया गया. काफी देर तक बस नहीं चली तो यात्रियों ने कारण पूछा. इस दौरान पता चला कि कुछ यात्री नमाज पढ़ना चाहते थे. इसलिए बस को रोका गया. इस बात पर भारी हंगामा हुआ.
यात्री की शिकायत पर अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
इस मामले में कौशांबी जा रहे यात्री सतेंद्र नाम के व्यक्ति ने क्षेत्रीय प्रबंधक निर्देशक से इसकी शिकायत की. इसके बाद आरएम दीपक चौधरी ने एआरएम बरेली डिपो को मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए. इसके साथ ही अधिकारियों ने सभी को सख्त निर्देश दिए कि बिना किसी कारण के बस को रास्ते में न रोका जाए. अगर, बस रोकने की कोई परिस्थिति बनती है तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाए.
आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि शनिवार रात एक यात्री ने फोन करके बताया कि बरेली डिपो की जनरथ 330 नंबर बस को रास्ते में रोका गया है. इस पर एआरएम बरेली को कार्रवाई के लिए कहा. सोमवार को आरएम के निर्देश पर चालक कृष्ण पाल सिंह और परिचालक मोहित यादव को सस्पेंड कर दिया गया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









