
नमक की जंग: भाड़े के शूटर बुलाकर करवाई BJP नेता की हत्या, कांग्रेस विधायक का भाई अरेस्ट
AajTak
Rajasthan News: बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जयपाल पुनिया का शव रखकर धरना दिया जा रहा है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि कांग्रेस विधायक को इस मामले में गिरफ्तार किया जाए.
राजस्थान में बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जयपाल पुनिया की हत्या में कांग्रेस विधायक के भाई को गिरफ्तार किया गया है. नमक कारोबार के वर्चस्व की लड़ाई में बीजेपी नेता का शूटरों के जरिए मर्डर करवाया गया था. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 6 अभी फरार हैं.
नागौर पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि नावां विधायक महेन्द्र चौधरी के भाई मोती सिंह ने भाड़े के शूटर बुलाकर राजस्थान बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जयपाल पुनिया को मौत के घाट उतरवा दिया था. इस मामले में मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के भाई मोती सिंह समेत 5 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि 6 अभी फरार हैं. आरोपी शूटर कुलदीप सिंह, फ़िरोज़ कायमखानी, हनुमान माली और हारून कायमखानी हरियाणा के रहने वाले हैं.
राजनीति गलियारों में नवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक महेंद्र चौधरी सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं. महेंद्र चौधरी विधानसभा में कांग्रेस सरकार के मुख्य सचेतक भी हैं.
बता दें कि पिछले चार दिनों से राजस्थान की नमक सिटी नावां में बीजेपी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का धरना चल रहा था. मंगलवार को सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर मृतक का शव लेकर राजधानी जयपुर की ओर कूच किया था, हालांकि पुलिस ने जोबनेर में उनको रोक लिया था.
उधर, एडीम ने बॉडी को डिस्पोज करने के लिए मृतक के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है. इस मामले में मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि क़ानून अपना काम करेगा और हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







