
नफे सिंह राठी मर्डर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के शामिल होने का शक, तिहाड़ जेल में पूछताछ करेगी पुलिस
AajTak
हरियाणा के कद्दावर नेता नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या की गई. इस वारदात के बाद से ही पूरे हरियाणा में सनसनी फैली हुई है. हरियाणा सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर दी है. इस मामले में तीन और लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. एक मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर के शामिल होने का शक है.
Nafe Singh Rathee Murder Case: हरियाणा के कद्दावर नेता और इंडियन नेशनल लोक दल के स्टेट चीफ नफे सिंह राठी मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. अभी तक की जांच में पता चला है कि इस केस में एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर शामिल हो सकता है. पुलिस को शक है कि उसने विदेश में बैठे हुए अपने गुर्गों और शूटरों के जरिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. इसी गैंग ने कुछ महीने पहले दिल्ली में एक बीजेपी नेता की हत्या करवाई थी.
हरियाणा पुलिस इस मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के एक बहुत खास करीबी से मंगलवार को तिहाड़ जेल में पूछताछ करेगी. सोमवार को पुलिस ने हरियाणा के टॉप मोस्ट गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी से तिहाड़ जेल में पूछताछ की है. उसने नफे सिंह राठी हत्याकांड में अपना हांथ होने से साफ इनकार किया है. दूसरी तरफ इस केस में तीन और लोगों के नाम एफआईआर में जोड़े गए हैं. इनमें दो लोग एक राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं. इनके नाम वीरेंद्र राठी, संदीप राठी और राजपाल शर्मा हैं
इस मर्डर केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. इसकी जानकारी देते हुए डीसी शक्ति सिंह और एसपी अर्पित जैन ने कहा कि इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमों को गठित किया गया है. दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही कुछ संदिग्धों की भी पहचान हुई है. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद नफे सिंह के परिजन उनके शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए. पहले अंतिम संस्कार से भी इनकार कर दिया था.
अभय चौटाला ने पुलिस को सात दिन का समय दिया है. यदि उस समय तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो वे लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देते वक्त अपराधियों ने अलग-अलग तरह के हथियारों से नफे सिंह राठी पर गोलियां चलाई थीं. मौका-ए-वारदात पर कई तरह के कारतूस बरामद हुए है. पुलिस की टीम कई राज्यों में जाकर जांच कर रही है. इस हत्याकांड को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उसे देखते हुए इसमें किसी बड़े गैंग का हाथ दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: नफे सिंह राठी मर्डर केस: CBI को सौंपी गई जांच, हरियाणा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
इस कत्ल के पीछे कोई सियासी रंजिश है, जमीन का झगड़ा या फिर कुछ और इसका खुलासा तो पुलिस की तफ्तीश में होगा, लेकिन फिलहाल कत्ल के तौर तरीके को देख कर ये साफ है कि इस काम के लिए किसी पेशेवर गैंग को सुपारी दी गई थी, जिन्होंने पहले रेकी और फिर अत्याधुनिक हथियारों से गोली चला कर नफे सिंह राठी की जान ले ली. नफे सिंह हत्याकांड में दर्ज एफआईआर में पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत 10 लोगों का नाम दिया गया है. तीन लोगों का नाम बाद में जोड़ा गया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









