
नफरती बयान पर देश भर में घमासान, नूपुर शर्मा और ओवैसी पर FIR दर्ज, देखें न्यूज रूम
AajTak
देश में धर्म को लेकर जहरजुबानी का दौर सा चल रहा है. बीजेपी अपने दो नेताओं इसी सिलसिले में बाहर का रास्ता दिखा चुकी है. नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल पर कार्रवाई से मामले को ठंडा करने की कोशिश की गई लेकिन बवाल थम नहीं रहा है. नूपुर की गिरफ्तारी को लेकर विरोधी पार्टियां और मुस्लिम संगठन सरकार पर हमलावर हैं. नुपूर शर्मा को पार्टी सस्पेंड करके सजा दे चुकी है. पुलिस में केस दर्ज हो चुका है लेकिन कानपुर से लेकर दिल्ली तक सियासी शोर भरपूर है. ओवैसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है लेकिन वो भरपूर आक्रमण कर रहे हैं तो उमा भारती पूछ रही है कि क्या नुपूर को ऐसे ही भीड़ के सामने छोड़ दिया जाए? देखें न्यूज रूम लाइव.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










