
नदी में नहाने गए थे 3 नाबालिग दोस्त, पानी में फिसलने से एक लड़के की हुई मौत
AajTak
बालासोर जिले में शुक्रवार को सुवर्णरेखा नदी में नहाते समय 17 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंटल (Accidental) मौत का मामला दर्ज किया गया है. वहीं, बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को सुवर्णरेखा नदी में नहाते समय 17 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंटल (Accidental) मौत का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
घटना बलियापाल थाना क्षेत्र के अस्ति पंचायत के बढ़ापाल गांव में हुई. यहां के रहने वाले 17 साल के तपस कुमार राणा अपने दो दोस्तों के साथ सुवर्णरेखा नदी में नहाने गए थे. इस दौरान तपस कुमार राणा गहरे पानी में फिसल गया और बह गया. अन्य लड़कों के मदद मांगने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राणा को पानी से बाहर निकाला.
ये भी पढ़ें- बहराइच: तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में तीन सहेलियों ने भी गंवाई जान
मामले में पुलिस ने कही ये बात
एसडीपीओ अरुण साहू ने बताया कि सुवर्णरेखा नदी में तीन दोस्त नहा रहे थे, तभी अचानक उनमें से एक, जिसकी पहचान तपस कुमार राणा के रूप में हुई, गहरे पानी में फिसल गया और बह गया. अन्य लड़कों द्वारा मदद मांगने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राणा को पानी से बाहर निकाला. फिर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
ये भी पढ़ें- वसई में पानी से भरी खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत, तैरने गए थे दोनों

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








