
नगर निगम के अधिकारी ने एक शख्स को फोन कर कहा- ले जाओ अपना डेथ सार्टिफिकेट
ABP News
किसी नगर निगम के अधिकारी का फोन आए और उस व्यक्ति से यह कहा जाए कि डेथ सार्टिफिकेट ले जाएं तो उस पर क्या बीतेगा इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं.
किसी जिंदा शख्स को किसी नगर निगम के अधिकारी का फोन आए और उससे ये कहा जाए कि डेथ सार्टिफिकेट ले जाएं तो उस पर क्या बीतेगा इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं. कुछ ऐसा ही महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम में हुआ है. यहां पर चंद्रशेखर नाम के एक शख्स को ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से डेथ सार्टिफिकेट ले जाने के लिए फोन किया गया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चंद्रशेखर ने बताया- मेरे पास ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से डेथ सार्टिफिकेट ले जाने के लिए फोन आया था.More Related News













