
नक्सली इलाकों में जवानों को राहत: देर रात हेलीपैड पर उतर सकेंगे हेलिकॉप्टर
AajTak
नक्सल प्रभावित क्षेत्र, जहां घने जंगल हैं और पथरीला रास्ता है, वहां पर विशेष ऑपरेशन, मुठभेड़ या आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए सीआरपीएफ व अन्य बलों के योद्धाओं को एयर एंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब ऐसे हेलीपैड बनाए गए हैं, जहां पर रात के समय भी हेलीकॉप्टर उतर सकता है.
नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन करने साथ ही उस दौरान घायल जवानों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में नाइट हेलीपैड की सुविधाएं विकसित की है. अलग-अलग राज्यों में 20 से अधिक नाइट हेलीपैड बनाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन के दौरान किया जाएगा.
गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ व अन्य बलों के जवानों को अब एयर एंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब ऐसे हेलीपैड विकसित किए गए हैं, जो रात के समय में भी संचालित किए जा सकते हैं.
इन राज्यों में बनाए गए हैं हेलीपैड गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक के साथ खास बातचीत में कहा कि रात में भी संचालित होने वाले हेलीपैड छत्तीसगढ़ में 13, झारखंड में 3 और ओडिशा में 4 तैयार किए गए हैं. अधिकारी ने कहा कि आने वाले वक्त में इन हेलीपैड्स की संख्या और बढ़ाई जाएगी.
अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से नक्सल प्रभावित इलाकों में गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षाबलों की मौजूदगी को बढ़ाया जा रहा है. ऐसे में हेलीपैड का होना बहुत जरूरी है, ताकि ऑपरेशन के दौरान अगर कोई जवान हताहत होता है तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा सके. उन्होंने कहा कि वर्तमान में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में घायल जवानों को रात के वक्त अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल होता है. ऐसे में यह हेलीपैड काफी सहायक साबित होंगे.
ये भी पढ़ेंः- दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में खुलासा- आतंकियों का ट्रेनिंग देता है PAK सेना का मेजर
बता दें कि वर्तमान में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन के दौरान घायल जवानों को बहुत परेशानी हो रही थी. रात के अंधेरे में सेना का हेलिकॉप्टर ऑपरेशन वाली जगह पर न उतरने के कारण कई बार सीआरपीएफ के जवानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











