
नक्सलियों के सबसे बड़े दुश्मन, Combat ऑपरेशन में महारत... जानिए कौन होते हैं DRG जवान जो बीजापुर में हुए शहीद
AajTak
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में डीआरजी यूनिट के 8 जवान शहीद हो गए. डीआरजी, एक विशेष पुलिस बल है जिसे माओवादियों से निपटने के लिए बनाया गया था. इस यूनिट में स्थानीय युवाओं के साथ पूर्व नक्सलियों को शामिल किया जाता है. 2008 में स्थापित, डीआरजी लगातार नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाती है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में राज्य पुलिस की एक यूनिट के 8 जवान शहीद हो गए. ये जवान डीआरजी या डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का हिस्सा थे, जिन्हें एंटी-नक्सल ऑपरेशन से लौटने के दौरान निशाना बनाया गया. इस टीम का गठन ही खासतौर पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन करने के लिए किया गया था. सालों पहले जब छत्तीसगढ़ सरकार को लगा कि सुरक्षा बल माओवादियों का सफाया करने के लिए काफी नहीं हैं, तो डीआरजी के रूप में राज्य पुलिस में एक नई यूनिट बनाई गई थी.
छत्तीसगढ़ की तत्कालीन सरकार ने तय किया कि नक्सलियों के बीच से ही एक फोर्स बनाई जाए. यानी इसमें ऐसे लोग शामिल किए जाएं जो नक्सलियों को करीब से जानते हों, क्योंकि ऐसे लोग ही उनके नेटवर्क को तोड़ सकते हैं. उन दिनों नक्सलियों का नेटवर्क हर गली-मोहल्ले में था. कहीं भी कुछ भी हो, नक्सलियों को तुरंत इसकी खबर मिल जाती थी.
DRG के शहीद जवानों के नाम - कोरसा बुधराम, सोमडू वेंटिल, दुम्मा मड़काम, बमन सोढ़ी, हरीश कोर्राम, पण्डरू पोयम, सुदर्शन वेटी, सुभरनाथ यादव.
यह भी पढ़ें: सड़क पर गड्ढा, वाहन के उड़े परखच्चे, 8 जवान हुए शहीद... नक्सली हमले के बाद बीजापुर पहुंच रही NIA टीम
2008 में किया गया था डीआरजी का गठन
नक्सली बड़े-बड़े हमले और नरसंहार करके भाग जाते थे. उन्हें पकड़ना मुश्किल होता था. इसलिए सरकार ने डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का गठन किया. सबसे पहले इसका गठन नारायणपुर में 2008 में हुआ था. इसके बाद साल 2008 में और जवानों की भर्ती की गई. आखिरी भर्ती 2013 में सुकमा दंतेवाड़ा और बीजापुर में हुई थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










